आज जन्म लिया बालक कल्पनाप्रिय विचारों का मिलनसार होगा, साहित्य तथा कला में अच्छी रूचि रहेगी, भाग्योदय जंन्म स्थान के पास ही होगा, इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, माता पिता का भक्त होगा। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, कांसा, खांड़, गुड़, बारदाना, हैसियन में नरमी होगी, जीरा, धनियां, लोंग, में तेजी होगी। भाग्यांक 2605 है।
मेष
घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें, आर्थिक समस्या दूर होगी, भागदौड़ से शुभ परिणाम सामने आयेंगे।
वृष
अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, शासन के सहयोग से कार्य बनेगा, नये कार्यो में रूचि रहेगी, शत्रुओं का पराभव होगा।
मिथुन
अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, शासन के सहयोग से कार्य बनेगा, नये कार्यो में रूचि रहेगी, शत्रुओं का पराभव होगा।
कर्क
अधूरी योजना को फिर से शुरू करने का मन बनेगा, अच्छी सफलता की संभावना, आर्थिक चिन्ता कम होगी, व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें।
सिंह
पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, चुनौतियों का सामना होगा, बिखरे कार्य समेटने में सफल होंगे, सुख सम्मान मिलेगा।
कन्या
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, दूसरों के मामले में दखल न दें, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा।
तुला
महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से निपटाने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है, अकारण विलंब हो सकता है, व्यय की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, रहन सहन में सुधार होगा, कार्य में व्यस्तता रहेगी।
धनु
काननी मामले में सबकी सलाह से आगे बढ़ें, धार्मिक कार्य में खर्च की संभावना, भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी, पदोन्नति का योग है।
मकर
नये संपर्को का लाभ होगा, पारिवारिक परेशानी दूर होने से शांति मिलेगी, समाज सेवा में यश एवं कीर्ति का योग है, शुभ संदेश मिलेगा।
कुंभ
अनजान लोगों पर अत्याधिक विश्वास न करें, रोगी का स्वास्थ्य सुधरेगा, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी।
मीन
प्रिय व्यक्ति का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा, अधूरे कार्य निपटाने का प्रयास करें, कामकाज के प्रति लगन रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

