आज जन्म लिया बालक कोमल तथा नर्म शरीर वाला भावुक निडर, और परिश्रमी होगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी।माता पिता को सुखी रखेगा। माघ शुक्ल द्वितीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में नरमी के बाद तेजी होगी। गुड़ खांड़, शक्कर आदि के भाव में गिरावट आयेगी। जिस वस्तु में 10 बजे के बाद चाल बढेगी, उसी में व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 1599 है।
मेष राशि :- धन लाभ आशानुकूल का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार होवे, कार्य बनेंगे।
वृष राशि :- मान प्रतिष्ठा, कार्यकुशलता से संंतोष होवे एवं कार्य पूर्ण संतुष्ट का होगा।
मिथुन राशि :- सामर्थ्य वृद्धि भी संभंव है, विरोधियों से डटकर मुकाबला करें, विजय मिलेगी।
कर्क राशि :- तनाव क्लेश व अशांति से चिन्ता व मानसिक व्यग्रता संभंव होगी।
सिंह राशि :- दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार, चिन्ताएं कम हो तथा परिश्रम सफल होगा।
कन्या राशि :- शारीरिक थकावट, बैचेनी बढ़ेगी तथा समय और सामर्थ्य व्यर्थ जाएगा।
तुला राशि :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, समय की अनुकूलता का उपयोग करें।
वृश्चिक राशि :- योजनाएं विफल जाए, परिश्रम से कुछ सफलता निरर्थक दिखाई देगी।
धनु राशि :- मनोबल बनाए रखें तथा कार्य व्यवसाय में योजना परिपूर्ण अवश्य होगी।
मकर राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में अर्थ व्यवस्था, बाधा पैदा अवश्य होगी, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, तथा मन उत्तम बना रहेगा।
मीन राशि :- सफलता के साधन जुटाए तथा विशेष कार्य स्थिगित रखे।

