आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, होगा, खेलकूद में अच्छी रूचि रहेगी, स्वास्थ्य साधारण रहेगा, बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, विद्या के प्रति लगनशील होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, भूमि भवन खनिज आदि में रूचि रहेगी। शनिवार 11 अक्टूबर 2025: आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, होगा, खेलकूद में अच्छी रूचि रहेगी, स्वास्थ्य साधारण रहेगा, बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, विद्या के प्रति लगनशील होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, भूमि भवन खनिज आदि में रूचि रहेगी। कार्तिक कृष्ण पंचमीं को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, गेहॅू, चना, चांवल, के भावों में मंदी का योग है, जीरा, धनियां, में घट-बढ़ रहेगी, वायदा विचार आज 12 बजकर 50 मिनिट से 20 मिनिट का रूख पर चाल बनेगी, पीली, वस्तुओं में तेजी होगी, भाग्यांक 4144 है।
मेष
नए कार्य के लिये जरूरी धन मिलेगा, पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, शारीरिक थकान रहेगी।
वृष
विश्वास प्राप्त व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, धन की प्राप्ति होगी, संतोष रहेगा। विवाद से बचें।
मिथुन
साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, मन में शांति और संतोष रहेगा, आय के मार्ग प्रशस्त रहेंगे, दूर-भाष पर कोई खुशखबरी समाचार मिलेगा।
कर्क
बीती बातों को याद करने से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, संतान तथा रोगी के कार्यो का ध्यान रखें, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह
सूझबूझ से बढे़ं, सफलता मिलेगी, युवावर्ग को कैरियर में प्रस्ताव मिलेगा, किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी, धार्मिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या
राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, नौकरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता का योग है। शत्रुओं पर विजय।
तुला
आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा, अधिकारी आपकी बात से सहमत रहेंगे, जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उस पर सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
प्रयासों में सफलता मिलेगी, परिजनों की जिम्मेदारी बढेगी, निजी कार्य से दूर दराज की यात्रा होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
धनु
अचानक नये कामकाज सामने आ सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, निजी कार्य अधूरे रह सकते हैं, परिश्रम अधिक करना होगा।
मकर
अनहोनी का भय बना रहेगा, दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा, प्रवास में मनोरंजन आदि के अवसर आयेंगे, मन में संतोष बना रहेगा।
कुंभ
कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा, मन मुताबिक काम बनेगा, दिन के उत्तरार्ध में स्वयं की गलती से नुकसान होगा, सावधानी रखें। मित्र मिलन होगा।
मीन
आय के नये स्त्रोत बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकर चाकरों का सुख सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी। खाने पर ध्यान रखें।

