jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग : बानापुरा में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत नागरिको ने किया रास्ता जाम ! 

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। शुक्रवार शाम को बानापुरा में स्टेट बैंक कृषि शाखा पालीवाल खाद भंडार के सामने एक युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही नागरिको की भारी  भीड़ लग गई । मिली जानकारी के अनुसार  गोलगांव निवासी युवक नितेश पिता हरिप्रसाद लोवंशी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल में करवा चौथ का सामान रखा हुआ था ।

- Install Android App -

घटना नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग की है त्योहार पर भीड़ अधिक थी ट्रैक्टर ने करवा चौथ के दिन ही युवक को मौत के घाट उतार दिया ।

मौके से आरोपी फरार हो गया पुलिस के आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  और आरोपी को तलाश की जा रही है ।पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक का शव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ड्यूटी डॉक्टर यासी चोरे के द्वारा युवक को मृत्यु घोषित किया ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक का नाम नितेश लोवंशी है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जाएगा।