jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

दो महीने की मरम्मत के बाद नर्मदा ब्रिज से फिर आवागमन शुरू

हंडिया। इंदौर बैतूल हाईवे 47 पर देवास और हरदा जिले को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पर बने 44 साल पुराने नर्मदा ब्रिज से एक बार फिर से आवागमन शुरू हो गया है। यह पुल पिछले दो माह से मरम्मत कार्य के चलते बंद था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

पुल बंद होने के कारण हंडिया और नेमावर के लोगों को फोरलेन हाईवे से होकर 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। पहले यह दूरी 3 किलोमीटर से भी कम थी। मरम्मत के दौरान केवल दोपहिया वाहनों को ही पुराने पुल से निकलने की अनुमति थी, जबकि चार पहिया और भारी वाहनों पर रोक लगी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

- Install Android App -

हालांकि, मरम्मत का काम एक माह में पूरा होना था, लेकिन धीमी गति के कारण इसमें करीब दो माह लग गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों के लिए मरम्मत का काम पूरी तरह बंद भी पड़ा रहा, जिस पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

जानकारों का मानना है कि इस मरम्मत से पुराने पुल की उम्र 15 साल तक बढ़ जाएगी। 697 मीटर लंबा और 24 मीटर ऊंचा यह पुल 19 पिलर पर खड़ा है। इसमें 17 पिलर 36.76 मीटर की दूरी पर हैं, जबकि दो पिलर के बीच की दूरी 36.21 मीटर है। मरम्मत के दौरान पुल के 76 बेरिंग और 25 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले गए हैं। जर्जर हो चुकी रेलिंग की भी मरम्मत की गई है।

यह पुल 5 दिसंबर 1981 को बनकर तैयार हुआ था। पिछले 10 सालों में पुल में तीन बार छेद हो चुके हैं, जिसके कारण आवागमन बंद करना पड़ा था। करीब एक साल पहले भी पुल में छेद होने के कारण रात में तत्काल आवागमन रोका गया था और विभाग ने आनन-फानन में लोहे की प्लेटें लगाकर अगले दिन आवागमन बहाल कराया था।