jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 नवंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, परोपकारी, दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा, अपने कार्य में निपुण होगा, नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी रहेगी,सूक्ष्मदर्शी और दूरगामी होगा, अपने उद्देश्यों के प्रति तत्पर रहेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल तृतीया को मूल नक्षत्र के प्रभाव से गेंहूं, चना, कपास, सन् वस्त्र, तांबा, के भाव में तेजी होगी, अन्य वस्तुओं में हल्की तेजी की लाईन रहेगी। भाग्यांक 2512 है।

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास सामान्य दिनों से अधिक रहेगा। जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, वह अब आसान लगने लगेगा।

वृषभ राशि- आज का दिन शांत और संतुलित बना रहेगा। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपकी बातों में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। छोटी-छोटी चर्चाएं भी काम आसान बना देंगी।

कर्क राशि- आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन आपकी सोच साफ रहेगी, जिससे निर्णय सही दिशा में जाएंगे। घर-परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा।

सिंह राशि- आज आप अपने प्रभाव और नेतृत्व क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय का सम्मान होगा और किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है।

- Install Android App -

कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझ-बूझ से सब संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है।

तुला राशि- आज का दिन गतिविधियों से भरा रहेगा लेकिन काम आराम से निपटते जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे।

वृश्चिक राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर बनेंगे और करियर में दिशा बदलने के संकेत मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बातचीत या समझौते से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन वृद्धि के योग हैं और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी पुराने काम का समाधान मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

मकर राशि- आज भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन उन्हें संभालकर रखने में ही भलाई है। किसी छोटी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर जाएगी।

कुंभ राशि- आज ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। नए काम शुरू करने या पुराने काम आगे बढ़ाने के अच्छे संकेत हैं।

मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। जीवन में दिशा स्पष्ट महसूस होगी। परिवार का साथ मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी।