jhankar
ब्रेकिंग
रहटा कलां में 63 डिसमिल भूमि दान से बना गुर्जर मंगल भवन, विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सहित गणमान्य सामा... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912, चैटवॉट 0755-2551222 या नए नंबर 075... पिछले 24 घंटों में जिले में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘‘तिरंगा रैली’’ सम्पन्न आजादी के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में, स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं ने लिया तिरंगा फ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस...

वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं ने लिया तिरंगा फहराने का संकल्प

हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 600 बालक-बालिकाओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तिरंगे के समक्ष सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्र ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में स्कूल संचालक  विपक गुर्जर, प्राचार्य अंकित गुर्जर एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने विद्यार्थियों को तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शाला व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र सिंह तोमर, शिक्षक सुनीता राजपूत, अभिषेक संगुले, हर्षिता इंगले, हर्षिता जायसवाल, रीना उपरीत सहित बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।