jhankar
ब्रेकिंग
रहटा कलां में 63 डिसमिल भूमि दान से बना गुर्जर मंगल भवन, विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सहित गणमान्य सामा... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912, चैटवॉट 0755-2551222 या नए नंबर 075... पिछले 24 घंटों में जिले में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘‘तिरंगा रैली’’ सम्पन्न आजादी के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में, स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं ने लिया तिरंगा फ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस...

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2026, शनिवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई प्रांगण (मिडिल स्कूल ग्राउंड), हरदा में किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के मंत्री करण सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

- Install Android App -

समारोह का मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8.54 बजे होगा। इसके बाद 8.55 बजे राष्ट्रगीत, 9 बजे ध्वजारोहण और 9.01 बजे राष्ट्रगान होगा। 9.06 बजे परेड निरीक्षण तथा 9.07 बजे मार्च पास्ट एवं सलामी दी जाएगी।

इसके बाद प्रातः 9.25 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 9.55 बजे मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह के अंतिम चरण में प्रातः 10.30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।