jhankar
ब्रेकिंग
रहटा कलां में 63 डिसमिल भूमि दान से बना गुर्जर मंगल भवन, विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सहित गणमान्य सामा... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912, चैटवॉट 0755-2551222 या नए नंबर 075... पिछले 24 घंटों में जिले में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘‘तिरंगा रैली’’ सम्पन्न आजादी के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में, स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं ने लिया तिरंगा फ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस...

सोनतलाई में 14 अगस्त को होगा जिला स्तरीय पंच सम्मेलन

हरदा। विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G) के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन तथा इसके प्रावधानों, उद्देश्यों और कार्यान्वयन प्रक्रिया से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तरीय पंच सम्मेलन 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे शासकीय हाईस्कूल परिसर, सोनतलाई, जनपद पंचायत हरदा में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच तथा जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य सहभागिता करेंगे।

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा ने बताया कि VB-G RAM G अधिनियम 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील है। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मेलन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, दायित्वों तथा कार्यान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।