jhankar
ब्रेकिंग
रहटा कलां में 63 डिसमिल भूमि दान से बना गुर्जर मंगल भवन, विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सहित गणमान्य सामा... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912, चैटवॉट 0755-2551222 या नए नंबर 075... पिछले 24 घंटों में जिले में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘‘तिरंगा रैली’’ सम्पन्न आजादी के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में, स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं ने लिया तिरंगा फ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस...

ग्राम बावड़िया में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन

हरदा : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद चयनित संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति, विकासखंड खिरकिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबड़िया में गुरूवार को नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गोहर ने पौधों की पूजन कर पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पौधे हमें स्वच्छ पर्यावरण देते हैं।

- Install Android App -

पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल-फूल एवं पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण दें। इस दौरान नवांकुर संस्था द्वारा आम, जामुन, जाम, करंज, कटहल आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण एवं वितरण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक विनीता शाह, ग्राम पंचायत सचिव सत्यनारायण मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्य दीपेंद्र देवड़ा, पवन बघेला, आत्माराम मीणा, हर्ष राजपूत सहित नवांकुर सखियां, पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।