jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

हंडिया : रामदेव पेट्रोल पंप पर उपद्रव: पेट्रोल भरवाकर पैसे नहीं दिए, गाली–गलौज और धमकी… संचालक ने वीडियो पुलिस को सौंपा,,,

हंडिया। आज दोपहर करीब 3 बजे रामदेव पेट्रोल पंप पर दो युवकों द्वारा उपद्रव करने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली–गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने हंडिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पीड़ित कर्मचारी प्रकाश मीणा तथा राजू बरोले ने बताया कि घटना के समय

 

1. मोहित कपाड़िया निवासी खेड़ा

2. राजकुमार ढीमर निवासी हिरापुर,

- Install Android App -

पेट्रोल डलवाने आए थे। पेट्रोल भरने के बाद दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया और कर्मचारियों को माँ–बहन की गालियाँ, जाति सूचक शब्द कहते हुए पंप को आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान दोनों ने धक्का-मुक्की (झूमा-झटकी) भी की।

पीड़ितों का कहना है कि दोनों आरोपी पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं और पेट्रोल पंप पर आए दिन विवाद करते हैं।

पंप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को भेज दिया गया है, ताकि जांच में सहायता मिल सके।

कर्मचारियों ने थाना प्रभारी हंडिया से अनुरोध किया है कि दोनों युवकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसे घटनाक्रम न हों।