jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

हरदा बायपास से आ रहा केले से भरा ट्रक नंदरवाड़ा बायपास चौराहा पर पलटा, बाइक सवार की हुई मौत!

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। नंदरवाड़ा बायपास चौराहा पर सोमवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। हरदा की और से आ रहे केले से भरा ट्रक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया ।

घटना स्थल पर पुलिस बाल और ट्रक को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दो जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई है ।बायपास चौराहा पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

- Install Android App -

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि हादसे की खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं ट्रक को दो जेसीबी बुलाकर निकालने की कोशिश की जा रही है हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक के नीचे दबा हुआ है जिसे निकाला जा रहा है।

खबर लगने तक पुलिस के द्वारा ट्रक को निकालने की कोशिश की जा रही है। ट्रक के नीचे दबे हुए मोटरसाइकिल सवार की जानकारी पुलिस को मिली है।बाइक सवार युवक कोन है। जानकारी जुटाई जा रही है।