jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नेमावर में वैशाख पूर्णिमा पर आध्यात्मिक चेतना का संगम, मां नर्मदा और संत सिंगाजी महाराज की ... हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी

बांग्लादेश में हिंदुओ के लिए तुगलकी फरमान-अजान के समय पूजा पाठ नही कर सकेंगें, अजान समय पर दुर्गा पंडालो से लाउड स्पीकर रहेंगे बंद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदेश। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदूओ को समुदाय को पर हमला हो रहे है। हिंदु परिवार की महिलाओं लड़कियां अभी भी सुरक्षित नही है। आए दिन उन्हें धमकियां मिलती रहती है।

हिंदुओ के लिए तुगलिकी फरमान

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की तरफ से अब एक फरमान जारी किया गया है कि अजान के समय में बांग्लादेश के हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। अजान और नमाज के वक्त हिंदू समुदाय के लोगों पर भजन सुनने और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध होगा। इसको लेकर अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने फरमान जारी किया है।

- Install Android App -

आदेश के उल्लंघन पर होगी पुलिसिया कार्यवाही

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हिंदू विरोधी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो पुलिस उसे बगैर किसी वारंट के गिरफ्तार कर लेगी। ज्ञात हो कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अभी तक 300 हिंदू परिवारों और उनके घरों पर हमले हो चुके हैं। इसके अलावा चार बड़ी घटनाओं में हिंदुओं की मॉब लिंचिंग हुई है. 10 से अधिक हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी हो चुकी है। अब नए फरमान के बाद दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा-पाठ और लाउडस्पीकर बजाने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है़।

दुर्गा पंडालो मे आ सकती कमी

सरकारी आदेश में कहा गया है कि इस फैसले का पालन उन समितियों को भी करना होगा, जो बांग्लादेश के भीतर अगले महीने 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच दुर्गा पंडालों को स्थापित करेंगी. इन सभी पूजा पंडालों में अजान से पांच मिनट पहले सभी तरह के पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों को बंद करना होगा. अजान और नमाज के वक्त लाउडस्पीकर पर भजन सुनने और धार्मिक मंत्रोच्चार करने पर पूरी तरह से बैन रहेगा. स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि इस आदेश को जारी करने से पहले एक बैठक हुई, जिसके बाद अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी मीडिया के सामने आए और मीटिंग में हुए फैसले को सुनाया।इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।