jhankar
ब्रेकिंग
अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा

अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये सभी जरूरी इंतजाम करें ! मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कान्फ्रेंस में दिये निर्देश

हरदा / प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार सुबह आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं संभाग आयुक्तों को निर्देश दिये कि आगामी दिनों में अतिवर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये जिलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि नदी का जल स्तर बढ़ने पर नदी किनारे के निचले क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाए। इस संबंध में उन्हें पूर्व से सूचित किया जाए ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिये तैयार रहें। कलेक्ट्रेट हरदा के वीसी रूम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे सहित जिले के अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि अतिवर्षा की स्थिति में यदि नागरिकों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए तो वहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों के आसपास रहने वाले परिवारों को भी सतर्क रहने के लिये सूचित करने हेतु कहा क्योंकि अतिवर्षा की स्थिति में पुराने व क्षतिग्रस्त भवन खतरनाक स्थिति में रहते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अतिवर्षा के कारण यदि पुल पुलिया और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होते है तो उन्हें तत्काल रिपेयर कराया जाए। उन्होने अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिये भी कहा। वीडियो कान्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने भी अतिवर्षा की स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

*(