jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

नर्मदा नदी के तटों से दूर रहें, घाटों पर स्नान के लिये न जाएं !  कलेक्टर श्री सिंह ने की अपील

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि नर्मदा नदी के तटों से दूर रहें, घाटों पर स्नान आदि करने न जाएं। उन्होने बताया कि बरगी, तवा एवं बारना बांध के गेट खोले जाने से बड़ी मात्रा में पानी की आवक नर्मदा नदी में होगी, जिससे नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में नर्मदा किनारे जाना खतरनाक हो सकता है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारो व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नदी किनारे स्थित ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी करायें और ग्रामीणों को संभावित खतरे के प्रति सचेत करें। उन्होने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पुल पुलिया व रपटे चिन्हित करें, जिनके ऊपर से होकर बरसात का पानी निकलता है। उन्होने ऐसे सभी पुल पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा वहां होमगार्ड के जवान या कोटवार तैनात करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदारों को दिये हैं ताकि अतिवर्षा के दौरान ओवरफ्लो होने पर किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।