jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव में हुए हादसों में दो की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मुंबई । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। मथुरा और वृंदावन से लेकर देश के कोने-कोने में मंदिरों को सजाया गया और रात 12 बजे श्रीकृष्ण की आरती के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर हुए दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के मानखुर्द जगमोहन शिवकिरण चौधरी दही हांडी बांधते समय पहली मंजिल से गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

- Install Android App -

वहीं, दूसरी घटना में 14 साल के नाबालिग लड़के की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात तक 210 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली, जिनमें से 68 का इलाज चल रहा है और 142 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सेंट्रल मुंबई के अस्पतालों में 91 घायल दर्ज किए गए, जिनमें से 60 का इलाज जारी है और 31 को छुट्टी दे दी गई। पूर्वी उपनगरों में 45 और पश्चिमी उपनगरों में 74 लोग घायल हुए हैं। अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। बता दें हर साल जन्माष्टमी पर मुंबई में जगह-जगह पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में गोविंदा भाग लेते हैं।