jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

देवास में रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

देवास। रील बनाने की लत लोगों की जिंदगी छीन रही है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के देवास जिले में रील बनाने की आदत ने दो दोस्तों की जान ले ली। देवास में बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर दो किशोर रील बना रहे थे, इस दौरान ट्रेन आने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

पूरा मामला देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग का है। जहां रील बनाते समय हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक आलोक(17) और सन्नी(17) दोनों रील बना रहे थे। तभी दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। एक तरफ मालवा एक्सप्रेस इंदौर की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर एक्सप्रेस देवास की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक तरफ से आ रही ट्रेन से तो दोनों बच गए, लेकिन दूसरी तरफ की ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। जिसमें दोनों कही मौके पर मौत हो गई।

30 मिनट तक रेलवे पटरी पर खड़ी रही बिलासपुर एक्सप्रेस

- Install Android App -

वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण बिलासपुर एक्सप्रेस करीब 30 मिनट तक रेलवे पटरी पर खड़ी रही, जिससे कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर रील ना बनाने की अपील की

इस पूरे मामले को लेकर औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के ही निवासी। रेलवे पटरी पर रील बनाते समय यह हादसा हुआ है। थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि रेलवे की पटरी जैसे खतरनाक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से बचें। रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार से ट्रेनें गुजरती हैं, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सभी युवा सुरक्षित रहें और सतर्कता बरतें। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।