ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal : राशिफल दिनांक 03 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बड़ी खबर हरदा: झाड़फुक के चक्कर में वनांचल में दो महिलाओं की हुई मौत, बड़वानी में उल्टी दस्त, 8 मरीज... हरदा: विधि विरुद्ध जमाव करने एवं आम रास्ता रोकने पर नए कानून की पहली FIR कोतवाली में हुई दर्ज! चार क... Dewas News: नेमावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हरदा देवास सहित चार जिले के 29 जुआरी खेत में बने फार्म ... Harda Mandi Bhav | हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | 02 जुलाई 2024 खातेगांव : बिजली लाइन सुधार रहे दो आउटसोर्स कर्मचारियों को लगा करंट, 1 की मौत, एक घायल का उपचार जारी खातेगांव : जामनेर के दुलवा गांव में न्यायाधीशगणो ने किया वृक्षारोपण खातेगांव : आदर्श ग्राम अजनास में पंच-ज’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ खातेगांव : औपनिवेशिक युग के कानूनो के बदले भारतीय कानूनों का प्रतिस्थापना दिवस थाना में समारोह पूर्व... हरदा : गुण्डा बदमाशो के घर पर मध्य रात्री में पुलिस ने दी दस्तक, पुलिस अधीक्षक चौकसे के आदेश के बाद ...

Ujjain News: उज्जैन में युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटा Video आया सामने, तीन को पुलिस ने पकड़ा, महिला सहित दो अन्य फरार !

उज्जैन : युवक को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या करने वाले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन के बड़नगर में 3 दिसंबर की रात 9 बजे दो युवको को कुछ बदमाशो ने लाठी डंडे से जमकर पीटा था। जिसमे एक की मौत हो गई थी। और एक घायल हो गया था। उक्त घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार खोब चौक में पुरानी रंजिश को लेकर जुगार राठौर (28) को राजा उर्फ कालिया, प्रियांक डोरिया, मनोज श्रवण और 3-4 साथियों ने लाठी सरिये से पीटा था। बाइक में भी तोड़फोड़ की थी। जुगार अपने दोस्त रामेश्वर माली के साथ खोब दरवाजा स्थित शराब दुकान पहुंचा था। तभी आरोपियों ने दोनों को घेर लिया था।
हमले में रामेश्वर को भी चोट आई थी। गंभीर हालत में जुगार को बड़नगर से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। बड़नगर थाना प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि पोर्स्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। ठेला लगाने की बात पर झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। वही महिला समेत 3 फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

Don`t copy text!