jhankar
ब्रेकिंग
पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग

Covid-19 coming: कोरोना ने फिर दी दस्तक, 48 घंटे में 5 की मौत, कई मरीज मिले, केंद्र ने राज्यों को सतर्क रहने के दिए निर्देश ! Corona Virus Update.

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी ने पूरा जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। कई लोग इस महामारी से अपनो को खो बैठे थे।लोग घरों में कैद हो गए थे। कोरोना का वो मंजर आज भी लोगो के दिलो दिमाग में है। अब फिर देश में कोरोना महामारी के कुछ मामले सामने आए। इसको लेकर
केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर सतर्क रहने को कहा भारत में कोविड-19 के उप स्वरूप जेएन.1 का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था।
इससे पहले, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का एक यात्री सिंगापुर में जेएन – 1 स्वरूप से संक्रमित मिला था। देश में 335 नए मामले सामने आए हैं | वही 5 लोगो की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यों को बीमारी के प्रसार के जोखिम को कम करने के लिए अपेक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय और अन्य व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बीच निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा।

- Install Android App -

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में रेखांकित किया कि ‘”केंद्र और राज्य सरकारों के बीच लगातार और सहयोगात्मक कार्यों के कारण हम (कोविड-19 के) मामलों की संख्या कम करने में सक्षम हुए” |

उन्होंने कहा – “हालांकि, कोविड-19 वायरस का प्रकोप जारी है. इसलिए सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है” पंत ने कहा कि हाल में केरल जैसे कुछ राज्यों में कोविड​​-19 के मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।