jhankar
ब्रेकिंग
Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्ष बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवोट 0755-2551222 पर संपर्क ...

IPL Auction 2023-24: आने वाले साल में विश्व के सबसे प्रसिद्ध T20 लीग का 17वां सीजन होगा। हो सकता है बदलाव… | Rules of Auction in 15 Questions.

IPL 2024 Auction Rules: वर्ष 2024 में विश्व के सबसे प्रसिद्ध T20 लीग का 17वां सीजन होगा वैसे 2022 में, IPL मेगा ऑक्शन बहुत हिट रहा था खेल प्रेमी आज भी उसे याद करते है।, और उसके बाद एक और मिनी ऑक्शन हो रहा है। मंगलवार को दुबई में (19 दिसंबर) होगा। इस बार नीलामी को दुबई में आयोजित किया जाएगा, जो पहली बार है जब ऐसा हो रहा है। यहां 333 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 77 को खरीदा जाएगा। सभी 10 टीमें अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से हम IPL नीलामी से जुड़े सभी नियमों को समझेंगे –

  1. नीलामी कहां होगा?
    इस बार आईपीएल का नीलामी दुबई में होगा, जिससे यह पहली बार है जब नीलामी विदेश में हो रही है।
  2. नीलामी कितने दिनों तक चलेगी?
    मिनी ऑक्शन एक ही दिन में समाप्त हो जाएगा, जबकि मेगा ऑक्शन में दो दिन लगते हैं। इस बार नीलामी 19 दिसंबर को पूरी होगी।
  3. नीलामी की शुरुआत कब होगी?
    इस बार नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से होगी, लेकिन इसकी समय सीमा नहीं है।
  4. आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया क्या है?
    खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है, और उसके बाद 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। फिर बोली लगाई जाती है और खिलाड़ियों को खरीदा जाता है।

टीम की खाली जगहों और विदेशी खिलाड़ियों की सीमा –

- Install Android App -

टीम खाली जगहें विदेशी खिलाड़ी की जगहें
चेन्नई सुपरकिंग्स 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 9 4
गुजरात टाइटंस 8 2
कोलकाता नाइटराइडर्स 12 4
लखनऊ सुपरजाएंट्स 6 2
मुंबई इंडियंस 8 4
पंजाब किंग्स 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 3
राजस्थान रॉयल्स 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3
कुल – 77 30

 

टीम की शेष राशि –

टीम शेष राशि (करोड़ रुपये)
चेन्नई सुपरकिंग्स 31.4
दिल्ली कैपिटल्स 28.95
गुजरात टाइटंस 38.15
कोलकाता नाइटराइडर्स 32.7
लखनऊ सुपरजाएंट्स 13.15
मुंबई इंडियंस 17.75
पंजाब किंग्स 29.1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23.15
राजस्थान रॉयल्स 14.5
सनराइजर्स हैदराबाद 34
कुल – 262.95″

 

खबर स्तोत्र – @अमर उजाला