jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Ujjain News : भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 21 हजार रुपये वसूलें,आरोेपियों पर हुई एफआईआर दर्ज

मकडाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन करानेे केे नाम पर पहलेे भी रुपये वसूूलने की शिकायत आई है। दोे दिन पूूव्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को एक पंडित ने तीन लोगों के साथ मिलकर छह श्रद्धालुओं से ठगी की थी। पंडित ने गर्भगृह में प्रवेश व भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 21 हजार रुपये वसूल लिए। इस पर संबंधित पंडित व उसके साथियों के खिलाफ महाकाल पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

भस्मारती दर्शन के लिए 21 हजार रुपये लिए
पुलिस ने बताया कि नंदकशोर शर्मा निवासी दुर्ग ;छत्तीसगढ़ अपने साथ हुई ठगी की शिकायत में बताया कि पंडित घनश्याम शर्मा से भस्म आरती दर्शन तथा भगवान का जलाभिषेक करने के लिए संपर्क किया था। पुजारी ने उनसे 21 हजार रुपये की मांग की। श्रद्धालु इसके लिए राजी हो गया और उसने पुजारी के खाते में 21000 रुपये की आनलाइन पेमेंट कर दी।

गर्भगृह में प्रवेश शुल्क 750 रुपये है 

- Install Android App -

नियमानुसार गर्भगृह में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 750 रुपये व भस्म आरती अनुमति शुल्क प्रति व्यक्ति 200 रुपये लगता है। इस हिसाब से छह श्रद्धालुओं का कुल शुल्क 5700 रुपये बनता है लेेकिन पुजारी ने 15300 रुपये अधिक वसूल लिए।रुपये लेने के बाद पुजारी ने धीरज शर्मा, भावेश जोशी व सोनू पारिख के माध्यम से अलग.अलग दो जनप्रतिनिधियों के कोटे से भस्म आरती अनुमति व गर्भगृह में प्रवेश की रसीद कटवाई और मैसेज श्रद्धालुओं को भेज दिया।

नहीं हुए दर्शनार्थियों को दर्शन, की शिकायत

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उक्त श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने पहुंचे लेकिन गर्भगृह में सफाई कार्य के कारण प्रशासक ने सुबह 9.30 बजे ही गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित करवा दिया था। जब दर्शनार्थियों को दर्शन नहीं हुए तो वे प्रशासक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। आनलाइन सिस्टम पर मामले की पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई।