jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हरदा नीमगांव: घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने पिता पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, दोनो गंभीर घायल

हरदा: जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम नीमगांव में बीती रात एक पिता- पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती है

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। पीड़ित इसराइल (46) और उनके पिता शब्बीर खान (60) अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही हमलावरों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। हमले में दोनों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।

- Install Android App -

लेनदेन के मामले की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

सिविल टीआई संतोष सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि घायल पिता पुत्र कूलर किराए पर देने का काम करते है।। रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।