jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

पंजाब में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा

अमृतसर। पंजाब में लगातार भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

- Install Android App -

केंद्रीय मंत्री चौहान ने अमृतसर के अलावा कपूरथला और गुरदासपुर जिलों का भी दौरा किया और देर शाम अमृतसर में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि शिवराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से कहा था, कि केंद्र सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है। राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े हैं।

फसलों और गांवों पर बाढ़ का असर
अब तक 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित। गुरदासपुर सबसे प्रभावित जिला (40,169 हेक्टेयर कृषि भूमि डूबी)। मानसा (24,967 हेक्टेयर), फाजिल्का (17,786 हेक्टेयर), संगरूर (6,560 हेक्टेयर), कपूरथला (3,000 हेक्टेयर) की फसलें जलमग्न। राज्य सरकार के अनुसार 1,655 गांव बाढ़ की चपेट में आए। इसके साथ ही अब तक 37 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर (324 गांव), अमृतसर (190), होशियारपुर (121), कपूरथला (123), फाजिल्का (111) और संगरूर (107) गांवों में देखा गया है।