jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मिट्टी के गणेश जी वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

हरदा। गणेश चतुर्थी के पर्व पर समाजसेवी युवा शुभम सूरमा के द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं वितरित की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण से बचाव और इको-फ्रेंडली त्योहार को बढ़ावा देना है,साथ ही मिट्टी की मूर्ति बनाने वाले स्थानीय कलाकारो को प्रोत्साहन देने के साथ ही रोज़गार उपलब्ध कराना है,साथ ही मिट्टी गणेश की मूर्ति कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगो को दी गयी,

हर वर्ष गणेश चतुर्थी के बाद जलाशयों में प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियों के विसर्जन से पानी और जलजीवों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस चुनौती को समझते हुए, समाजसेवी शुभम सूरमा ने इस बार प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का वितरण कर लोगों को पर्यावरण-संवेदनशील विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

- Install Android App -

इस पहल के अंतर्गत महिलाओं,बुजुर्गों,और युवाओं प्रतिमाएं निशुल्क दी गईं, जिनमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, नागरिकों को हरित त्योहार मनाने, जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।

 

इस पहल को स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों से भरपूर समर्थन मिला, और यह भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा,इस वर्ष शुरू हुआ अभियान हर वर्ष आयोजित होगा,इस मौके पर निखिल राजपूत,लोकेश राठौर,अमन सिटोले,हरीश गुप्ता,मस्तान सिंह राजपूत,वासु पारे, आदि मोजूद थे