jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हंडिया : हंडिया थाने में गणेशोत्सव, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी और मिलादुन्नबी को लेकर बैठक

 पांडालों में निगरानी, समय पर गाने बंद, विसर्जन कुंड बनेगा, ग्रामीणों ने बस स्टैंड तक बसें लाने की रखी मांग 

 

हंडिया। गणेशोत्सव, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी और मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर हंडिया थाने में आज बैठक आयोजित की गई।बैठक में थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया और तहसीलदार वीरेंद्र ऊईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि गणेशोत्सव के दौरान पांडालों में एक-एक जिम्मेदार व्यक्ति रहेंगे और डीजे/साउंड सिस्टम निर्धारित समय तक ही बजाए जाएंगे। साथ ही मूर्तियों के विसर्जन के लिए हर वर्ष की भांति अस्थायी विसर्जन कुंड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी मूर्तियों का विसर्जन होगा। हालांकि कुंड का स्थान अभी प्रशासन द्वारा निश्चित नहीं किया गया है।

 

- Install Android App -

ग्रामीणों ने बैठक में बस सुविधा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पुराने पुल पर मरम्मत कार्य होने से बसों का आवागमन नए पुल से हो रहा है, जिसके कारण हंडिया बस स्टैंड तक बसें नहीं आ रहीं। यात्रियों को करीब एक किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बसों का संचालन पुनः बस स्टैंड तक कराया जाए ताकि आम जनता को दिक्कत न हो।

इस पर थाना प्रभारी और तहसीलदार ने कहा कि सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,अवंतिका प्रसाद तिवारी,

पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी, ओमप्रकाश दुवे,सदर मकसूद बैग, रफीक खां, सरपंच लखन लाल भिलाला, उप सरपंच शरण तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।