jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

महिलाओं पर विवादित बयान : विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

नर्मदापुरम। प्रदेश मे इस समय सियासत मे भारी भूचाल आया हुआ है। प्रदेश की महिलाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। मंगलवार को शहर में जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में राहुल गांधी और जीतू पटवारी का हरियाली चौक आईटीआई में पूतला दहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है। आए दिन कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते है कि लाड़ली बहनों को हम बोरे में भर देंगे और अब जीतू पटवारी कहते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर कहीं पीती है तो वह मध्य प्रदेश में पीती है। मध्य प्रदेश को यह तमगा मिला है। यह महिलाओ के लिए अपमानजनक है। हमारी संसकृति महिलाओ को देवी स्वरूप मानने की है।

जीतू पटवारी का बयान निन्द्नीया है- विधायक शर्मा

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है। हमारी लाड़ली बहना, हमारी सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है उन पर अपमानजनक सम्मान शब्दों का उपयोग करना अनुचित है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन्हें कैसी शिक्षा देते है यह तो वो ही जाने। जीतू पटवारी ने आज प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है।

- Install Android App -

मोर्चा के कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, हीरामणि भावसार, रोमा नारोलिया ज्योति रैकवार कृष्णा गौर शीला यादव सरोज विश्वकर्मा प्रसन्ना हर्णे, लोकेश तिवारी, राजेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित महाला, चरणजीत सिंह, सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, विकास नारोलिया, गोकुल पटेल, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, राममोहन राजपूत, मनीष परदेशी, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, योगेन्द्र सोलंकी, सचिन तोमर, कैलास यादव, राधा यादव, नम्रता बागवानी, सुमन साहू, कौशल्या मालवीय, बृजेश मिश्रा, विमल उमरे, ज्योति आनंद, ललिता गोस्वामी, सावित्री गोस्वामी, महेश सेन, राम सगर, राजू आसरे सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

इंदौर में पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा चौराहे पर पटवारी और राहुल गांधी का पुतला लाकर पहले उस पर कालिख पोती, फिर लाठी-डंडों से पीटा और अंत में उसे जलाकर विरोध जताया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लगातार ” जीतू पटवारी मुर्दाबाद” के नारे लगाती रहीं।