सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रसार के लिए विधायक टिमरनी कुंवर अभिजीत शाह का सराहनीय प्रयास।
हरदा। विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी द्वारा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग ₹6.50 लाख की 300 भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं वनग्रामों में वितरित की गईं।
इस अवसर पर सर्वाधिक ग्राम रक्त्या में 7 प्रतिमाएं विधायक जी ने भेंट कीं। इसके साथ ही मकड़ाई राजदरबार मैरिज गार्डन, गांधी चौक सिराली, तिलभांडेश्वर शिव मंदिर सहित अनेक अन्य स्थानों पर भी विधायक अभिजीत शाह जी द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं वितरित कर सनातन हिन्दू धर्म को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया गया।

