jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अब 9 दिनों से रायसेन की निकिता लापता, परिजनों ने CM से लगाई गुहार

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की निकिता लोधी 9 दिनों से लापता है। 21 साल की निकिता कॉलेज की फीस जमा करने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी वह अब तक नहीं लौटी है। परिजन उसे ढूंढ़-ढूंढ़कर परेशान हो चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला है। अपनी बेटी के परेशान परिजनों ने अब DGP कैलाश मकवाना और CM डॉ. मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है- ‘अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला, हमारी बेटी को भी तलाशा जाए। ’ पुलिस ने निकिता की सर्चिंग के लिए टीम तैनात कर दी है।

- Install Android App -

9 दिन से निकिता लापता
रायसेन जिले की रहने वाली 21 साल की निकिता बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वह गैरतगंज ग्राम झिरनिया की रहने वाली है। 18 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे निकिता कॉलेज की फीस भरने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। 9 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक उसके बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिला है। परिजन रायसेन जिले और आसपास के गांवों में उसकी तलाश कर रहे हैं।

रायसेन पुलिस पर सवाल, CM मोहन से लगाई गुहार
परिजनों ने अब तक निकिता का कोई सुराग नहीं मिलने पर रायसेन पुलिस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, DGP कैलाश मकवाना को आवेदन सौंपकर जांच तेज करने की मांग की है। साथ ही CM मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है। परिजनों को कहना है- ‘अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला गया। वैसे ही हमारी बेटी को भी तलाशा जाए। ’