jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Big News : कलयुगी पति जुए में पत्नि को हारा, तीन दिन रही बंधक, भाई कृष्ण बनकर आया कराया बंधनमुक्त

इतिहास और पौराणिक कहानियां इंसान को सबक सिखाने के लिए बार बार बताई जाती है। किस तरह के कर्म व्यवहार आचरण का अंतिम परिणाम क्या होगा मगर अफसोस इन सबक पूर्ण घटनाओ से भी लोग सीख नही पाते हैं। एक कलयुगी पति अपनी पत्नि को जुए मे हार गया उसे छोड़कर भाग आया बेचारी पत्नि 3 दिन बंधक रही भाई ने जाकर छुड़ाया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रदेश के अमरोहा से हैं जहां युवक अपनी पत्नी को जुए में हार गया। पत्नि को छोड़कर भाग आया। पूरा मामला इस प्रकार है अमरोहा गांव के किसान ने तीन वर्ष पहले बेटी का विवाह इस युवक के साथ किया। आरोपी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। विवाह के कुछ समय बाद लड़की के ससुराल से दहेज की मांग की जाने लगी । लड़की से दहेज के लिए 15 लाख रुपये मायके से लाने का कहा जाता था।

जुए में पत्नि को हार गया छोडकर भाग आया –

- Install Android App -

विवाह के एक साल बाद वह पति पत्नि दोनो दिल्ली गए वहां पत्नि को पता चला कि यह जुए खेलता हैं उसके पास जितने रुपये थै वह सब हार गया फिर उसे पत्नि को भी दांव पर लगाया और उसेे भी हार गया। अपनी पत्नि को जुए में जीतने वालो के पास छोड़कर गांव वापस आ गया।

महिला भाई को फोन पर अपना हाल सुनाया –

महिला को जीतने वाले के परिवार में रही और तीसरे दिन उसे एक मोबाईल वहां पर परिवार के किसी सदस्य का मिल गया उसने मौका पाकर अपने भाई को फोन कर पूरी हाल सुनाया। बेटी के हालात जानकर पूरा परिवार दुखी हो गया। महिला का भाई आया और नकद दो लाख रुपये देकर अपनी बहन को छुड़ाकर ले गया। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में जाकर ससुराल पक्ष के 5 लोगो पर दहेज उत्पीड़न ओर छेड़छाड की शिकायत दर्ज कराई है । उसके देवर ने दिल्ली में उसके साथ छेड़छाड की थी। अभी आरोपी पति फरार हैं