jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Big News: दुखद दर्दनाक सड़क हादसा 06 मजदूरों की मौत, गांव में शोक की लहर, सीएम ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। हर दिन वाहन दुर्घटना में लोगो की जान जा रही है। बीती रात्रि उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर समाधगंज बाजार के पास देर रात मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में छह मजूदरों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को सभी मृतकों की पहचान कर ली है। चार मृतक एक ही गांव के बताए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेलेंद्र कुमार सिंह ने मिडिया को बताया की बीती रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास प्रयागराज की तरफ से देवरिया जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई ।

दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

इनकी गई सड़क हादसे में जान –

मृतकों की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीसाहपुर गांव निवासी पुन्नीलाल के बेटे नीरज सरोज (28), तेज बहादुर के बेटे राजेश सरोज (45), राजेश विश्वकर्मा के बेटे संग्राम विश्वकर्मा (25), चांई मुसहर (30), वीरपालपुर गांव के रमाशंकर के बेटे अतुल सरोज (30) और बथुवार गांव के रामचंद्र बिंद के बेटे गोविंदा बिंद (30) के रूप में हुई है।

- Install Android App -

ये हुए घायल –

घायलों में अलीशाहपुर निवासी मंगला प्रसाद प्रजापति के बेटे अरविंद प्रजापति (31), राम उजागर के बेटे पंकज सरोज (30 ) और देवरिया के माझा वीरसेन के राम केवल की बेटी सरोज शामिल हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। वही घायलो के उचित इलाज के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए।

________________________________

यह भी पढ़े –