jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Omg Up : चुनाव ड्यूटी पर गए 09 कर्मचारियों की मौत, 20 होमगार्ड अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश : यूपी में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। पशु पक्षियों के साथ ही इंसान भी गर्मी की तपन को झेल नहीं पा रहा है। मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी पर आए नौ कर्मचारियों की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी और लू की वजह सामने आई है। मृतकों में 6 होमगार्ड, 1 स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वास्थ्य विभाग का बाबू शामिल हैं। इसके अलावा, 20 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न जिलों से होमगार्ड चुनावी ड्यूटी पर मिर्जापुर पहुंचे थे। मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले पॉलीटेक्निक मैदान में पहुंचे थे, जहां गर्मी और लू की चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

मेडिकल और प्रशासनिक प्रतिक्रिया –

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरबी कमल ने बताया कि अब तक 6 होमगार्ड की मौत हो चुकी है। कुल 23 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 20 होमगार्ड का अभी भी इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 5 होमगार्ड की मौत की पुष्टि की है।

बीमार होमगार्ड का बयान –

- Install Android App -

अस्पताल में भर्ती एक बीमार होमगार्ड ने बताया कि गर्मी की वजह से चक्कर आने लगे और आंखों के सामने अंधेरा छा गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। यह घटना मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए एक गंभीर चुनौती का संकेत देती है और प्रशासन को इस दिशा में और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Mp Big News: इंदौर क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही 03 आरोपियों के कब्जे से 09 अवैध फायर आर्म्स (06 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे) व 03 जिन्दा कारतूस जप्त ।

MP Big News : दूसरे के नाम की सिम से ठगी पुलिस ने 07 बदमाशो को भेजा जेल, 56 सिम की बरामद, इंदौर देवास के युवकों से जुड़े है तार