jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी में दलितों पर अत्याचार, दलित युवक को सार्वजनिक नल से पानी पीना पड़ा मंहगा, दबंगों ने मार डाला

आजादी के 75 साल बाद भी आज भी दलित समाज पर अन्याय अत्याचार हो रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी छुआछूत के मामले आए दिन आपको देखने को मिल जायेगे।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवक की सार्वजनिक नल से पानी पीने पर कुछ लोगों ने पिटाई की थी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सार्वजनिक नल से पानी पीने पर कुछ लोगों ने 24 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर डंडों से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।. अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उनके बेटे कमलेश (24) की सूरज राठौड़ और उसके साथियों ने नल से पानी पीने पर डंडे से पिटाई कर दी।

कमलेश को अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में नामजद सूरज राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीवास्तव ने कहा कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और इसकी जांच उझानी के क्षेत्राधिकारी करेंगे।

- Install Android App -

पानी को लेकर हुई थी कहासुनी –

पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सूरज पीड़ित कमलेश का पड़ोसी है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कमलेश की बेटी पानी लेने के लिए गांव के सार्वजनिक नल पर गई थी. सूरज उस समय पानी लेने के लिए वहां मौजूद था। उसने कथित तौर पर लड़की को डांटा था. इसके बाद कमलेश भी वहां पहुंचे और सूरज के साथ उसकी कहासुनी हो गई. कुछ स्थानीय निवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया.

लाठियों से किया था हमला –

हालांकि, बाद में जब कमलेश खेत से लौट रहा था।, तो तीनों आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसे कई चोटें आईं. पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी भाग गए. अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय निवासी और कमलेश के परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए थे. जहां उसकी मौत हो गई. मंगलवार को कमलेश के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।