jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BIG News up: ट्रेक्टर ट्राली तालाब में गिरा, 24 की मौत कई लोग घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर आ रही है। जहा गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओ से भरी हुई ट्रेक्टर ट्राली रास्ते में एक तालाब में गिर गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगो की पानी में डूबने से मौत हो गई।

श्रद्धालु जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा के है। शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 54 लोग सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। ट्रैक्टर करीब साढ़े नौ बजे गांव से निकला था। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के बाहर पहुंचा था।
तेज रफ्तार से जा रहा ट्रेक्टर पुलिया पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे तालाब में जा गिए। ट्राली में सवार लोगों की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। आवाज सुनकर स्थानीय और आसपास गांव के लोग मदद में जुट गए।

- Install Android App -

जिस स्थान पर हादसा हुआ वहा तालाब में पानी ज्यादा गहरा था। पानी में डूबे लोगो को गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया। मौके पर पहुंचे कासगंज के डीएम, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचे दोपहर तक 24 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में 7 बच्चे भी शामिल है। अभी तीन लोगों ऐसे है जिनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम भी तलाश नहीं कर पाई है। हादसे से एटा और कासगंज के जिले में शोक है।

राहत कार्य में तेजी लाने के लिए CM योगी ने दिए निर्देश –

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने ट्विटर पर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।