jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड

वैष्णो देवी हादसा: लैंडस्लाइड में फंसे मध्य प्रदेश के श्रद्धालु, 2 लापता, कई मृत

मंदसौर। भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी मार्ग में हुए भूस्खलन की घटना में मंदसौर जिले के 2 तीर्थयात्रियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में मंदसौर के ही 3 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हैं और 2 यात्री लापता हैं। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सरकार की ओर से घायलों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, जम्मू कश्मीर सरकार, प्रशासन और श्राइन बोर्ड की मदद से प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी की कोशिश की जा रही है।

- Install Android App -

जम्मू कश्मीर में कई जगह लैंडस्लाइड
पिछले 48 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश के कारण जम्मू कश्मीर में कई जगह लैंडस्लाइड की घटना हुई है। वहीं, वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी और उसके रास्ते में हुए लैंडस्लाइड में करीब 41 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। जिसमें मंदसौर जिले के 2 लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। बता दें कि मंदसौर के भीलखेड़ी गांव से तीर्थ यात्रियों का एक जत्था 23 अगस्त को वैष्णो देवी की यात्रा पर गया था।