jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर में 29-30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीवा के बाद अब ग्वालियर में भी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 और 30 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में देश भर से आने वाले टूरिज्म और होटल इंडस्ट्रियलिस्ट ग्वालियर चंबल अंचल और सागर संभाग में पर्यटन में निवेश की संभावनाए देखेंगे। इस कार्यक्रम में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के नेता मंत्री भी शामिल होंगे।

- Install Android App -

ये है ग्वालियर में आयोजित कॉन्क्लेव की थीम
पिछले दिनों रीवा में आयोजित हुए टूरिज्म कॉन्वलेव में करीब 3 हजार करोड़ रु के एमओयू साइन हुए थे ऐसे में अब ग्वालियर आयोजित होने वाले दूसरे कॉन्क्लेव में भी पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावना मध्यप्रदेश सरकार देख रही है, क्योंकि निवेश के साथ-साथ यहां पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यापार और उद्योग में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। इस कॉन्क्लेव की थीम “टाइमलैस ग्वालियर इकोज ऑफ कल्चर, स्पिरिट ऑफ लेगेसी” रखी गई है।