jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

बैतूल में पशु से दुष्कर्म का वीडियो, भड़की हिंसा : आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाईं

बैतूल। वर्ग विशेष के युवक का पशु के साथ दुष्कर्म का वीडियो सामने आने के बाद आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और आदिवासियों ने दो दुकानें आग के हवाले कर दीं। इनमें से एक दुकान आरोपी की है। वहीं आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके पीछे-पीछे गुससाई भीड़ पुलिस चौकी में घुस गई। घटना के बाद से दामजीपुरा इलाके में तनाव का माहौल है। गांव और आसपास तीन थानों का भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, तो वहीं मौके पर कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाल लिया है।

सूत्रों के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद सुबह 10 बजे से ही बवाल शुरू हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले वर्ग विशेष के आरोपी की दुकान में आग लगा दी। इसके बाद पास की एक अन्य दुकान में भी तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा और आसपास के जिलों से भी लोग दामजीपुरा पहुंचने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। एसपी वीरेंद्र जैन और प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन भी मौके के लिए रवाना हुए और हालात काबू में किए। साथ ही गांववालों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस फोर्स को आगे भी कई दिनों तक गांव में ही रुकने और हालात पर नजर रखने का भरोसा दिलाया।

हालात काबू में रखने 3 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात

हालात को काबू करने के लिए भैंसदेही, चिचोली और मोहदा थानों का पुलिस बल मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही बैतूल पुलिस लाइन से वज्र वाहन और अतिरिक्त बल सुबह 11.45 बजे गांव रवाना किया गया। दोपहर करीब 1.35 बजे पुलिस फोर्स गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद हजारों की भीड़ को हटने के लिए कहा और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

- Install Android App -

बिफरे ग्रामीणों ने कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया

घटना के दौरान कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टायर पंक्चर दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मोबाइल दुकान और टेलरिंग शॉप में तोड़फोड़ की गई। दो दुकानों में आगजनी भी की गई। इसके अलावा कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। साथ ही पथराव और झड़प की भी खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान भीड़ अलग-अलग मोहल्लों में घूमती रही। बाजार बंद कराए गए और इसके बाद दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हालांकि पुलिस ने अब घेराबंदी कर ली है और हालात काबू में हैँ।

पुलिस ने तेजी बरतते हुए आरोपी की पहचान कर हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, सुबह हिंदू संगठनों ने एसडीओपी को कॉल कर दुष्कर्म मामले में आवेदन देने की बात कही थी। मोहदा थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बाद में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पुलिस की ओर से मौके पर यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो पुराना है। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी के साथ मारपीट की। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और बवाल की स्थिति बन गई। मोहदा थाना प्रभारी वीके मौर्य ने बताया कि जिस युवक पर आरोप है, उसे तत्काल पहचान करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला इतना बड़ा हो जाएगा, इसका अंदेशा नहीं था।