jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

Virat Kohli बनाएंगे नया रिकॉर्ड, सभी फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे

Virat Kohli New Record : टीम इंडिया एशिया कप 2022 की शुरुआत के लिए रविवार को दुबई में जब अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलने के लिए मैदान पर उतरेगा तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। विराट कोहली का यह 100वां टी-20 मैच होगा। इस तरह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारत के लिए 100-100 मैच खेलने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

2008 में शुरू हुआ था विराट का क्रिकेट करियर

- Install Android App -

आपको बता दें कि विराट कोहली का क्रिकेट करियर साल 2008 में शुरू हुआ था। हर प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम विराट कोहली अपने करियर कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। विराट ने अब तक 99 टी20 मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 50.12 की औसत से 3,308 रन बनाए हैं।
इस प्रारूप में भारत के लिए विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 94 है और उन्होंने इस प्रारूप में 30 अर्धशतक बनाए हैं। आपको बता दें कि 2017-2021 के बीच विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 50 मैच खेले, इन 50 मैच में से 30 में जीत हासिल की और 16 हारे हैं। दो मैच टाई में समाप्त हुए हैं।
विराट को पाक से लेना है पुराना बदला
आपको बता दें कि रविवार को जब टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने मुकाबले के लिए उतरेगी तो विराट कोहली के दिमाग में पुरानी हार का बदलना लेने की बात जरूर होगी। पिछली बार जब ये भारत-पाकिस्तान की की टीम टी-20 मैच में आमने सामने आई थी तो भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने उस मैच में 49 रन बनाए थे, वहीं टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 151/7 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (79 *) और बाबर आजम (68 *) ने कोहली की अगुवाई वाली टीम को आसानी से पछाड़ दिया था।