jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Weather Mp: सर्द हवाओ ने ठिठूरा म.प्र., बच्चे बुजुर्गो के लिए ऐतिहात जरुरी…

मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस,पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अंदेशा यह है कि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर.पूर्वी होने से रात के तापमान में अभी और गिरावट आ सकती है। वहीं कोहरा भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बना हुआ है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : प्रदेश में इस समय सर्द मौसम का दौर चल रहा है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा और सर्द हवाएं चल रही है | जो लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर.पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इस मध्य प्रदेश में भी इसका खासा असर दिन रात में देखने को मिल रहा है। खेतों में हलकी सी बर्फ जम रही है।

- Install Android App -

हरदा का मौसम – बुधवार की शाम को ज्यादा ठंड लोगो ने महसूस की जो गुरुवार की दोपहर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के दौर ने लोगो को खासा परेशान कर रखा है। गुरुवार की सुबह स्कूल जाने वाले बच्चो को ठिठुरता देखा गया है। स्कूलों का समय परिवर्तन के साथ मौसम ने भी तेजी दिखाई। गुरुवार को हरदा का ज्यादा तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक लुढ़का। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेगे और सर्द हवाएं चलेगी।

म.प्र. में न्यूनतम अधिकतम तापमान – मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले दिन के मुकाबले 5.3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस , भोपाल में भी रात का पारा मामूली रूप से लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान में तीव्र गिरावट देखी गई। भोपाल में बुधवार को दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़क गया और अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|  गुरुवार को सुबह भोपाल में मध्यम कोहरा छाया रहा और दृश्यता 200 से 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई।

कई जिलों में शीतलहर भी चली। मौसम को देखते हुए अपने छोटे बच्चों और बुजुर्गो के लिए ऐतिहात रखना जरुरी है। ह्दयरोगी, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, दमा और श्वांस के मरीजो के लिए मौसम ज्यादा दुखदायी है। इसके लिए इन्हे घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।