jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

मप्र मे बदला मौसम : दिन मे धूप चुभ रही तो रात मे अभी भी ठंड है बरकरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।शनिवार से अब मौसम में परिवर्तन आ रहा है। मध्य प्रदेश के मौसम के रुख बदलने से कड़ाके की ठंड से प्रदेशवासियों को जरूर राहत मिली अब लोगो को दिन मे धूप की चुभन का अहसास भी होने लगा है।अगले दो-तीन दिन भी यही स्थिति बनी रहेगी।

तापमान में 5 डिग्री की बढ़त

- Install Android App -

सोमवार को तीखी धूप की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। खंडवा, खरगोन, खजुराहो और मंडला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया।वहीं रविवार-सोमवार दरमियानी रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। यही कारण है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब रात को भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है।हालांकि प्रदेश में एकमात्र मंडला जिला ऐसा है, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेसिल्यस दर्ज किया गया।

जिसमे भोपाल मे अधिकतम 27.4 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री, इंदौर मे अधिक 28.0 डिग्री न्यूनतम 13.2 डिग्री,ग्वालियर में अधिकतम- 26.8 डिग्री और न्यूनतम 12.9 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम 27.2 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

हरदा का मौसम पिछले दो दिनों से शहर का मौसम बदला हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट का अहसास हो रहा है।मंगलवार की सुबह आसमान से कोहरा खत्म और सूरज अपने फुलफार्म पर नज़र आ रहा है।