मकडाई एक्सप्रेस 24 बंगाल : पश्चिम बंगाल में असमाजिक तत्वों द्वारा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई मगर ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारी को दी जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खाना रेलवे स्टेशन पर पथराव के कारण हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। 963 कोच संख्या सी. 99 की सीट 48 और 49 के पास खिड़की का शीशा टूट गया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12041 अप हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस खाना रेलवे स्टेशन पार कर रही थी तभी खिड़की की ओर से तेज आवाज आई पास की सीट पर बैठ यात्री घबरा गए फिर उन्होंने खिड़की का शीशा लगभग टूटा हुआ पाया घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने सरकारी रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अपने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मामला आरपीएफ द्वारा दर्ज कर लिया गया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)