jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

खेत में बने टप्पर में लगी भीषण आग,घर मे रखा गेहू, चना सहीत घर का सामान जलकर हुआ खाक

खातेगांवः खातेगांव तहसील के ग्राम गनोरा अमेली के बीच मे एक आदिवासी किसान के खेत में बने टप्पर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान के घर में रखा गेहू, चना सहीत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है।

कैसे हुआ हादसा ?
..पीड़ित विकास उइके के पिता दयाराम उइके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम 5:30 बजे घर के बाहर मौजूद थे। तभी पड़ोसी जयप्रकाश पिता रामेश्वर कर्मा ने फोन कर बताया कि उनके टप्पर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मोटर पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा टपर जलकर राख हो गया।

उपास्थिथ लोगो ने बताया कि इस हादसे में किसान का लगभग 15 क्विंटल चना, 10 क्विंटल गेहूं, 10 टैंक भूंसा सहीत घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग बुझाने के लिए गांव के गोलू तिवारी, अशोक केंद्रे, रामेश्वर चौहान सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि किसी का प्रयास सफल नहीं हो सका।

- Install Android App -

प्रशासन से मदद की मांग।

इस भीषण हादसे के बाद पीड़ित परिवार प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं ताकि वे फिर से अपना जीवन शुरू कर सकें।

जांच और कार्रवाई की जरूरत
स्थानीय प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि वे आग लगने के कारणों की जांच करें और पीड़ित परिवार को सरकारी आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा दिलाने की पहल करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ग्रामीण इलाकों में फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया जाए।
यह घटना किसानों और गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल पीड़ित परिवार की सहायता करे और आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।