jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल... हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग महाकाल वन में शिव-पार्वती और भूत-पिशाचों संग होली; शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया। पांच दिनों तक चले इस सत्र के दौरान सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जनता से जुड़े विधेयक पेश किए गए। इसके साथ ही 13 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया। सत्र के आखिरी दिन सीएम मोहन यादव ने विपक्ष का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने अनुपूरक बजट को हर वर्ग का कल्याण करने वाला बताया।

‘विकसित भारत बनाना हमारा धर्म’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को विकसित मध्य प्रदेश बनाकर साकार करेंगे। हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। विकसित भारत बनाना केवल एक मिशन नहीं हमारा धर्म भी है। विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर है. अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशलता के साथ सदन का संचालन किया है, जो अभिनंदन है।

- Install Android App -

सीएम ने आगे कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष प्रजातंत्र की धुरी है। नेता प्रतिपक्ष को भी धन्यवाद दिया कि उनके नेतृत्व में विपक्ष ने पूरे सत्र में सकारात्मक चर्चा की और अपने प्रश्नों एवं उद्बोधनों से लाभान्वित किया।

13,476.94 करोड़ का प्रावधान- सीएम
द्वितीय अनुपूरक के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 13,476.94 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसमें अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़, उपार्जन संस्थाओं को ऋण देने के लिए 2000 करोड़, लाडली बहना योजना के लिए 1794 करोड़, पंचायत विभाग के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के दिए 1,633 करोड़ और उद्योग, कृषि और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए सदन ने राशि स्वीकृत की है।