jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

हंडिया : श्री गुरुद्वारा साहिब हंडिया में खत्री समाज की महिलाओं ने श्रद्धा से मनाया कुमकुम-हल्दी उत्सव,,,

हंडिया।श्री गुरुद्वारा साहिब हंडिया में आज खत्री समाज की महिलाओं द्वारा कुमकुम-हल्दी उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। गुरु साहिब की पावन छत्रछाया में आयोजित इस पवित्र आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

आयोजन के दौरान समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को कुमकुम एवं हल्दी अर्पित कर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य की मंगल कामनाएँ कीं। इस अवसर पर संपूर्ण गुरुद्वारा परिसर भक्ति भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

महिलाओं ने पारंपरिक गीतों एवं मं के माध्यम से उत्सव को जीवंत एवं स्मरणीय बनाया। वरिष्ठ महिलाओं ने कुमकुम-हल्दी पर्व की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नारी शक्ति को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

- Install Android App -

कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में मत्था टेककर हंडिया नगर सहित समस्त क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्री गुरुद्वारा साहिब हंडिया का ऐतिहासिक महत्व अत्यंत गौरवपूर्ण है। मान्यताओं के अनुसार दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने अपने प्रवास के दौरान यहां रात्रि विश्राम किया था, जिससे यह पावन स्थल सिख धर्म की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि खत्री समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक गरिमा और सामाजिक चेतना को भी प्रभावशाली रूप से दर्शाता नजर आया।