jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिन तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए एक बार फिर मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाएं यूपी रोडवेज और शहरी बस सेवा की सभी बसों में बिना किराए के यात्रा कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त, इस बार सरकार ने एक विशेष सुविधा जोड़ी है, जिसमें प्रत्येक महिला के साथ एक सहयात्री का टिकट भी माफ किया जाएगा। यह योजना 2017 से हर साल रक्षाबंधन पर लागू की जा रही है और यह नौवां वर्ष है जब यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

कब से मिल रही यह सुविधा

- Install Android App -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को 2017 में शुरू किया था, जिसके तहत महिलाओं को रक्षाबंधन के दौरान सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा की सुविधा दी जाती है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले आठ वर्षों में इस योजना से 1.23 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, और इसके लिए राज्य परिवहन विभाग ने अब तक 101.42 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वर्ष 2024 में 19.78 लाख महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिस पर सरकार ने 19.87 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

3 दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन मुफ्त यात्रा की सुविधा 8 से 10 अगस्त तक तीन दिनों के लिए उपलब्ध होगी। सरकार ने इस अवधि में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। भैंसाली से बिजनौर और नजीबाबाद के लिए बस सेवाएं 8 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई हैं, और हर 30 मिनट पर रात 9 बजे तक बसें उपलब्ध रहेंग।इसके अलावा, शमली के लिए भी हर 30 मिनट पर बसें चलाई गईं।