jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

फिल्मी दुनिया: छावा का वर्ल्डवाइड बिजनेस दो हफ्ते में 563 करोड़ रुपये।  पुष्पा 2 का रिकार्ड भी टूट सकता है

नई दिल्ली।कहा जाता है रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने हैं।वर्ष 2023 में जवान ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ा और खुद हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई, फिर 2024 में पुष्पा 2 ने आकर शाह रुख खान स्टारर फिल्म को पछाड़ दिया और खुद उसकी गद्दी पर बैठ गई।

क्या छावा पुष्पा 2 को पछाड़ेगी

अब लगता है कि पुष्पा 2 का रिकॉर्ड छावा न तोड़ दे। दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही विक्की कौशल की फिल्म छावा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

 

- Install Android App -

14 फरवरी को हुई रिलीज छावा

छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते में सेंचुरी मारने वाली छावा ने दो हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दिया और अब दुनियाभर में भी यह जमकर शासन कर रही है।

छावा का वर्ल्डवाइड कमाई भी शानदार

लक्ष्मण उतेकर स्टारर छावा ने पहले दिन वर्ल्डवाइड सिर्फ 50 करोड़ रुपये से खाता खोला था और अब यह 500 करोड़ के ऊपर कमा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, यूएस, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया जैसे देशों में रिलीज हुई छावा ने 14 दिन के अंदर विदेशों में करीब 78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बॉलीवुड की खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म छावा ने वर्ल्डवाइड दो हफ्ते में 563 करोड़ रुपये के करीब बिजनेस कर लिया है।