jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हद कर दी आपने : ग्राम पंचायत कालधड़ के सचिव ने लगभग 20 हजार का मोबाइल खरीदा, फोटो कॉपी की दो दुकान से 18 हजार का नेट बैलेंस भी डलवाया। सचिव ने सरपंच की फोटो कॉपी की दुकान से फर्जी बिल लगाकर निकाले हजारों रुपए।

भ्रष्टाचार धोखाधड़ी मामले में सरपंच सचिव सहित दो रोजगार सहायक को 10 साल की सजा ! अब फिर उसी कालधड़ ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव के बड़े कारनामे

हरदा: मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव के राज में बिकास कम भ्रष्टाचार का बोलवाला ज्यादा है। खिरकिया जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कालधड़ ने तो भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिये। इस पंचायत का नाम तो अब जिला मुख्यालय में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। या फिर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाना चाहिए।

6 माह पहले इसी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार मामले में चार लोगों को हुई थी दस साल की सजा।

अभी दिसम्बर माह 2025 में भ्रष्टाचार के मामले में सरपंच सचिव सहित दो रोजगार सहायक को 10 साल की सजा सुनाई गई थी! सजा के बाद उम्मीद थी।
कि इस ग्राम पंचायत में भविष्य में कोई भी लुट खसोट नहीं करेगा। लेकिन फिर लुट खसोट हुई। ओर शासकीय राशि का आहरण कर वर्तमान संरपच सचिव ने भी लाखों रुपए के वारे न्यारे किये।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार
अब फिर उसी कालधड़ ग्राम पंचायत में सचिव के बड़े कारनामो ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

19999 रुपए का मोबाइल खरीदा,
18 हजार का नेट बैलेंस डलवाया !!

- Install Android App -

सरपंच ओमप्रकाश राजपुत सचिव रंगलाल धारे के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से 20 हजार का मोबाइल मोबाइल जक्शन नाम की दुकान से खरीदा, इसके अलावा 12 हजार का नेट बैलेंस भी वैशाली फोटो कॉपी की दुकान से डलवाया।
इसके अलावा सरपंच ओमप्रकाश मुझाला के द्वारा अपनी स्वयं की फोटो कॉपी की दुकान ओम फोटो कॉपी की बिल लगाकर स्टेशनरी, पुरस्कार वितरण, रिचार्ज सहित अन्य कार्यों के बिल लगाए है।
इतना ही नहीं एक शाकीर बेल्डिंग वर्कशॉप का बिल लगा हुआ है। लेकिन भुगतान किसी अजीत सिंह के पर्सनल खाते में किया गया है।
सरपंच सचिव का अजीत सिंह से क्या कनेक्शन है। ये भी जांच का विषय बना हुआ है। इन बिलों से ऐसा प्रतीत होता है कि नियम विरुद्ध तरीके से पांचवे वित्त की राशि का आहरण किया गया है।इसके साथ ही अन्य बिल वाउचर में भी जमकर वित्तीय अनियमितता देखने को मिली।

ग्राम पंचायत की राशि से मोबाइल खरीदने का कोई प्रावधान नहीं है। हा इतना जरूर है कि वर्ष 2022 में एक आदेश राज्य शासन ने निकाला था लेकिन उसका पालन जिले में नहीं हुआ था।
ओर नहीं 12 हजार रुपए का कोई नेट बैलेंस आता है। जबकि एक साल का नेट बैलेंस सभी सिम कंपनी जैसे आइडिया एयरटेल, जियो सहित अन्य में ,तीन से चार हजार में आ जाता है। फिर उस महान दुकानदार ने फर्जी बिल 12 हजार का 12 माह का रिचार्ज कैसे किया। किस कंपनी की सिम में नेट बैलेंस डाला।
अगर दुकानदार ने फर्जी बिल बनाकर दिया है। तो दुकानदार भी दोषी है। और अमानत में ख़यानत मामले में सरपंच सचिव के साथ वेंडर दुकानदार भी धोखाधड़ी के षड्यंत्र में शामिल है।

यह खुली लुट उस ग्राम पंचायत की है। जिसके कारण हरदा की छबि पूरे मध्यप्रदेश में शर्मसार हुई। लेकिन अब सचिव रंगलाल धारे के हौसले देखिए। उनको किसी का भी डर नहीं। खुलेआम अमानत में ख़यानत कर हजारों लाखों रुपए के फर्जी बिल फर्जी वेंडर के खातों में नियम विरुद्ध डाले जा रहे है।
देखना होगा कि जनपद ओर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा क्या कार्यवाही होती है।
क्या इस मामले में जानबूझकर शासकीय राशि का आहरण फर्जी बिल लगाकर किया गया है।
उम्मीद है जिला पंचायत सीईओ इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करेंगे।

अगर कार्यवाही नहीं होती है। तो ऐसी स्थिति में ये माना जायेगा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ही शासकीय राशि का आहरण कर मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को चुना लगाया जा रहा है। उनकी छबि धूमिल की जा रही है।

इनका कहना है।

मोबाइल खरीदने का आदेश है।

हमारे पास मोबाइल खरीदने का आदेश है। नेट का 6 हजार रुपए एक साल का मिलता है। दो साल का रिचार्ज किया था। बाकी अन्य बिलों के लिए आप संरपच साहब से बात कर लो।

रंग लाल धारे
सचिव ग्राम पंचायत कालधड़

⏩आपके माध्यम से ये मामला संज्ञान लाया गया है। निश्चित ही नियम विरुद्ध भुगतान पाये जाने पर कार्यवाही होगी। जांच करवाएंगे । धुंधले बिलो की भी जांच करवाएंगे।

श्रीमती अंजली जोसेफ
सीईओ जिला पंचायत हरदा।