jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

23 मई 2026, शनिवार – देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

🇮🇳 भारत की मुख्य खबरें

1. दिल्ली-NCR में ‘ऑरेंज अलर्ट’, 47°C तक पहुंचेगा पारा

IMD ने भीषण लू की चेतावनी जारी की। लू 26 मई तक जारी रहेगी। लोगों को दोपहर में घर से न निकलने की सलाह ।

2. 26 मई तक केरल पहुंचेगा मानसून, मिली राहत की खबर

दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 1 सप्ताह पहले केरल पहुंचेगा। बिहार-झारखंड में जून मध्य तक अच्छी बारिश की उम्मीद।

3. Twisha Sharma दहेज हत्या केस: पति गिरफ्तार, AIIMS से दोबारा पोस्टमार्टम

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया गया। परिवार की मांग पर AIIMS दिल्ली की टीम से पोस्टमार्टम होगा।

4. NEET UG पेपर लीक केस: CBI ने पुणे के लेक्चरर को किया गिरफ्तार

आरोपी ने चुनिंदा छात्रों को फिजिक्स का पेपर लीक किया था। जांच जारी

5. भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

6. स्वास्थ्य मंत्रालय का इबोला अलर्ट, निगरानी बढ़ाने के आदेश

WHO द्वारा अफ्रीका में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग तेज ।

7. CNG ₹80 पार, पेट्रोल-डीजल भी महंगे

मिडिल ईस्ट संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं। सैमसंग में हड़ताल से मोबाइल-लैपटॉप 15-40% महंगे होने की आशंका।

8. MP में 25 मई से मूंग-उड़द उपार्जन पंजीयन शुरू, चेहरे से होगा सत्यापन

OTP की जगह आधार-सक्षम POS से चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य। उत्पादन का 25% ही खरीदा जाएगा।

9. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की MP में एंट्री, भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस

एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य। बेरोजगारी-शिक्षा मुख्य मुद्दे ।

10. दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

ओडिशा का बलांगीर 45°C के साथ टॉप पर। चंद्रपुर, प्रयागराज 44°C के साथ ।

- Install Android App -

11. दिल्ली में घर बनाना सस्ता, IFC नियमों में बदलाव

अब प्लॉट साइज नहीं, पानी की जरूरत पर तय होगा चार्ज। छोटे फ्लैट-मिडिल क्लास को फायदा ।

12. QUAD देशों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के न्योते पर अहम बैठक होगी।

🌍 दुनिया की मुख्य खबरें

13. अमेरिका-ईरान में तनाव: होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल सिस्टम का विवाद

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की टोलिंग योजना को ‘अस्वीकार्य’ बताया। तेल की कीमतें बढ़ीं, 97 जहाजों का रूट बदला।

14. फ्रांस ने UN में होर्मुज पर अंतरराष्ट्रीय मिशन का प्रस्ताव तैयार किया

अमेरिका-बहरीन प्रस्ताव पर रूस-चीन के वीटो की आशंका के बीच फ्रांस ने वैकल्पिक मसौदा तैयार किया।

15. अमेरिका पोलैंड में भेजेगा 5000 अतिरिक्त सैनिक

राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूरोप में रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए घोषणा की।

16. कांगो में इबोला का नया केस, 139 मौतें

मई से अब तक 600 संदिग्ध केस। WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया ।

17. नाटो चीफ: यूक्रेन को मदद में सदस्य देश समान योगदान नहीं दे रहे

नाटो महासचिव मार्क रुटे ने कुछ देशों पर पर्याप्त मदद न करने का आरोप लगाया ।

18. थाईलैंड के पटाया में होटल में आग, कई लोग फंसे

JA Plus होटल में रात 9 बजे आग लगी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

19. सीरिया ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून Shot में शामिल होने की घोषणा की

नई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने का कदम बताया ।

20. UK में टिकटॉक-यूट्यूब बच्चों के लिए ‘असुरक्षित’, Ofcom की चेतावनी

ब्रिटेन के मीडिया वॉचडॉग ने कहा- हानिकारक कंटेंट रोकने में नाकाम रहे प्लेटफॉर्म