jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के दावों पर उठे सवाल!

नेमावर। नेमावर के मां नर्मदा तट स्थित सिद्धनाथ घाट पर इन दिनों अतिक्रमण का मामला गरमाता नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा बनाया गया चबूतरा अब दुकानों की कतारों में दबता दिखाई दे रहा है। घाट पर कुछ दुकानदारों ने इस तरह कब्जा जमा लिया है कि पूरा चबूतरा ही दुकानों से कवर हो गया।

नर्मदा किनारे का यह दृश्य अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस स्थान को श्रद्धालुओं के बैठने और घाट व्यवस्था के लिए तैयार किया गया था, वहीं अब व्यावसायिक गतिविधियां खुलेआम चलती नजर आ रही हैं। धार्मिक नगरी में घाट का बदलता स्वरूप कई सवाल खड़े कर रहा है।

- Install Android App -

सबसे बड़ी बात यह है कि मामला कोई नया नहीं बताया जा रहा, बावजूद इसके चबूतरे पर दुकानें लगातार संचालित होती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में नगर परिषद की कार्रवाई और निगरानी दोनों पर सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओ ए.एल. वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। संबंधित लोगों को पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं और आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नर्मदा तट पर बढ़ते इस कब्जे पर प्रशासन कब तक बड़ी कार्रवाई करता है, या फिर सिद्धनाथ घाट का चबूतरा इसी तरह दुकानों के साए में दबा रहेगा।