jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

जैविक आदानों के उपयोग पर दिया जोर

हरदा : आगामी खरीफ सीजन की तैयारी के लिए शुक्रवार को जिला हरदा में कृषकों एवं कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम और मीटिंग आयोजित की गई। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं कृषक जागरूकता विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैविक आदानों के उपयोग, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

- Install Android App -

प्रशिक्षण में कृषि सखियों को ग्रामीण स्तर पर कृषकों को जागरूक करने और शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे समझाएं और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना अधिकारी श्री जे.एल. कासदे सहित आत्मा परियोजना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिकारियों ने खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को समय पर तैयारी करने और नई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।