jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

मध्यप्रदेश में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल

मध्यप्रदेश की सियासत में एक नई राजनीतिक पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने प्रवेश किया है। राजधानी भोपाल में पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का दावा

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि उनका मुख्य फोकस प्रदेश के युवाओं का गुस्सा और उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच देना है। पार्टी ने अगले चरण में एक करोड़ युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

- Install Android App -

युवाओं के मुद्दों पर फोकस

कॉकरोच जनता पार्टी ने बेरोजगारी, शिक्षा और युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था से नाराज युवाओं को वह एक नया विकल्प देना चाहती है।

नाम को लेकर चर्चा

‘कॉकरोच’ नाम को लेकर पार्टी ने कहा कि यह प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष और जीवटता का प्रतीक है। पार्टी का मानना है कि युवा भी हर हाल में हार न मानने का जज्बा रखते हैं।